|

रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी,इस ऐप से टिकट बुक करने पर मिलेगी 3% की छूट,सीमित समय के लिए लागू

THE BIKANER NEWS:-रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए एक शानदार सुविधा शुरू की है। अब ‘रेलवन’ ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट (Unreserved Ticket) बुक करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी। गर्मी की छुट्टियों में सफर करने वालों के लिए यह एक बड़ा तोहफा है। छूट की यह सुविधा 14 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी।

​रेलवे के अनुसार, अगर यात्री ‘रेलवन’ ऐप पर आर-वॉलेट (R-Wallet) या अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों से टिकट बुक करते हैं, तो उन्हें 3 प्रतिशत तक का बोनस कैशबैक या छूट दी जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य डिजिटल बुकिंग और कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देना है, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबी लाइनों में लगने की परेशानी से हमेशा के लिए आजादी मिल सके।

एक ही ऐप में मिलेंगी ये सभी सुविधाएं (वन-स्टॉप सॉल्यूशन):

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) के 40वें स्थापना दिवस पर इस ‘रेलवन’ ऐप को लॉन्च किया था। यह ऐप यात्रियों के लिए किसी वन-स्टॉप सॉल्यूशन से कम नहीं है। इसमें आपको निम्नलिखित सुविधाएं एक ही जगह मिल जाएंगी:

  • ​ट्रेन सर्च और लाइव ट्रेन स्टेटस
  • ​पीएनआर (PNR) चेक
  • ​प्लेटफॉर्म और कोच पोजीशन
  • ​रियल टाइम अलर्ट और यात्रा रिमाइंडर
  • ​मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट
  • ​सुरक्षित लॉगिन (MPIN/बायोमेट्रिक) की सुविधा, जिससे बार-बार लॉगिन नहीं करना पड़ेगा।

​इस योजना की अवधि पूरी होने के बाद CRIS द्वारा इसकी समीक्षा भी की जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button