|

बीकानेर में वोटिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला, राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। नगर निगम चुनाव के दौरान मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में मतदान केंद्र के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। घटना 9 सितंबर की शाम मंगलानगर स्थित शिव बालक उच्च प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र की बताई जा रही है।
इस संबंध में मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विश्वजीत सिंह की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


200 मीटर की परिधि में जुटी थी भीड़
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मतदान केंद्र से करीब 200 मीटर की परिधि में महेन्द्र, कालुराम, जयप्रकाश सहित 7-8 अन्य लोग भीड़ के रूप में खड़े थे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें वहां से दूर जाने के लिए कहा, तो कथित तौर पर विवाद हो गया।


पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट का प्रयास किया और राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। घटना के दौरान पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है।


पुलिस ने शुरू की जांच
मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने थानाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों, आरोपों और मौके की परिस्थितियों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button