|

Breaking:-बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के सख्त निर्देश पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। जिले में अपराधियों, तस्करों और गैंगस्टर्स के खिलाफ बीकानेर पुलिस ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। एसपी मृदुल कच्छावा के सख्त निर्देशन में मंगलवार को पुलिस और बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर मेहंदी हसन के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मचा हुआ है।

भट्टों के पास इलाके में गरजा बुलडोजर

जानकारी के अनुसार, प्रशासन और पुलिस की टीम ने भट्टों के पास वाले इलाके में स्थित तस्कर मेहंदी हसन उर्फ महेंद्र के घर पर बुलडोजर चलाया। अपराधियों की अवैध कमाई और कब्जों पर सीधा वार करने की रणनीति के तहत यह ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया गया है। मौके पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाधिकारी सुरेंद्र पचार भारी पुलिस जाब्ते के साथ और तहसीलदार महेंद्र रत्नू भी मौजूद रहे।

काली कमाई से बनाया था अवैध मकान

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी मेहंदी हसन उर्फ महेंद्र एक शातिर अपराधी है। उस पर विभिन्न थानों में कुल सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से पांच मामले सीधे तौर पर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट यानी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हैं। प्रशासन के अनुसार, इस अवैध मकान का निर्माण अपराध की काली कमाई से किया गया था, जिस पर आज बीडीए और पुलिस ने मिलकर कड़ा शिकंजा कस दिया है।

आर्थिक तंत्र और अवैध नेटवर्क पर सीधा प्रहार

बीकानेर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अब एक नई और आक्रामक रणनीति अपनाई है। इस रणनीति के तहत पुलिस केवल धरपकड़ तक सीमित न रहकर हिस्ट्रीशीटरों, तस्करों और गैंग से जुड़े अपराधियों की संपत्तियों और उनके आर्थिक तंत्र पर सीधा प्रहार कर रही है। लगातार कसे जा रहे इस शिकंजे और अवैध नेटवर्क के खात्मे के अभियान से जिले के अपराधियों में भारी खौफ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button