|

इस थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र के बंगला नगर स्थित गणेश मंदिर के पीछे एक घर में 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की एम्बुलेंस के साथ सोएंब भाई, मोहम्मद जुनैद, असगर भाई और राजकुमार खड़गावत मौके पर पहुंचे।

मुक्ता प्रसाद थाना के एसआई रतनाराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को सुरक्षित रखवाया गया।पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान तमन्ना (20 वर्ष), पुत्री प्रकाश राय निवासी पुरानी आबादी, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। उसका विवाह रामदेव निवासी बंगला नगर, बीकानेर से हुआ था।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button