|

बीकानेर:-रायसर क्षेत्र मे ऊंटगाड़ी और पिकअप की भिड़ंत में 2 की मौत, 2 बच्चे घायल,मची अफ़रातफ़री

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। रायसर क्षेत्र में एनएच-11 पर एमएन कॉलेज के पास शनिवार सुबह ऊंटगाड़ी और पिकअप की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार ऊंटगाड़ी में कुल चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मृतक बुजुर्ग के बेटे रामनिवास ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर घायलों को एंबुलेंस की मदद से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।


इलाज के दौरान 14 वर्षीय पंकज पुत्र सहीराम की मौत हो गई। हादसे में 60 वर्षीय गोपीराम पुत्र भारमल विश्नोई की भी मौत हुई है। गोपीराम बंधाला निवासी थे और वर्तमान में तिलक नगर, बीकानेर में रह रहे थे। पंकज मुकाम निवासी बताया गया है।
दो बच्चे घायल
हादसे में बजरंग पुत्र रामनिवास (10 वर्ष) और मोनू पुत्र शिवराज (12 वर्ष) घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।


पुलिस ने शुरू की जांच
नापासर थाने के एएसआई मनोज कुमार पुलिस जाप्ते के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। पुलिस ने पिकअप को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई। दोनों शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button