बीकानेर में पुलिस का “ऑपरेशन नीलकंठ” जारी, 4.34 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार


बीकानेर। जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा और सीओ अमरजीत चावला के सुपरविजन में एसआई हरपाल के नेतृत्व में टीम ने 3 मई को गश्त के दौरान चक 22 केवाईडी रोही क्षेत्र में कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गौतम और गोपीराम को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 4.34 ग्राम स्मैक बरामद की गई। साथ ही आरोपियों के पास से एक बाइक भी जब्त की गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में एसआई हरपाल सिंह, ओमप्रकाश, लेखराम और मुकेश कुमार की अहम भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




































