|

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई 10 किलो हेरोइन जब्त, कीमत 50 करोड़; दो तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस की डीएसटी टीम और जैतसर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी कर लाई गई करीब 10 किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच अन्य संदिग्धों को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है।जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि जैतसर क्षेत्र में दो आरोपियों के कब्जे से 9.5 किलो हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद मुख्य आरोपी के समेजा कोठी स्थित घर पर दबिश देकर आधा किलो हेरोइन और बरामद की गई।ड्रोन से सीमा पार भेजी गई थी खेपप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए सीमावर्ती इलाके में गिराई गई थी। इसके बाद राजस्थान और पंजाब के तस्करों के नेटवर्क द्वारा इसे उठाकर पंजाब पहुंचाने की तैयारी थी। पुलिस को सूचना मिलने पर जैतसर के पास कार्रवाई कर पूरी खेप बरामद कर ली गई। अब पुलिस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।’ऑपरेशन सीमा संकल्प’ में भी बड़ी कार्रवाईइसी बीच जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सीमा संकल्प’ के तहत रायसिंहनगर पुलिस और एएनटीएफ चौकी श्रीगंगानगर की संयुक्त टीम ने 166 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज कुमार (32), संजय उर्फ सेठी (21) और श्रीकृष्ण उर्फ राहुल (32) के रूप में हुई है। तीनों रावला क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच गजसिंहपुर थाना प्रभारी शालू बिश्नोई को सौंपी है।पंजाब से खरीदकर रावला में बेचने की थी तैयारीएएनटीएफ चौकी प्रभारी गणेश कुमार के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पंजाब के फिरोजपुर से हेरोइन खरीदकर रावला क्षेत्र के 12 केएनडी, खानूवाली सहित आसपास के इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इससे पहले भी इस गिरोह ने क्षेत्र में नशे की खेप पहुंचाई थी या नहीं।पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button