बड़ी खबर:-नयाशहर थाना क्षेत्र में चोरो ने ज्वैलर्स की दुकान को बनाया निशाना,लाखो के सोने चांदी, नगीने और नगदी लेकर फरार


THE BIKANER NEWS:^बीकानेर। शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। नयाशहर थाना क्षेत्र के जस्सूसर गेट इलाके में स्थित पीआर ज्वैलर्स की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, कीमती नगीने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान के पीछे की तरफ से सेंध लगाकर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर दुकान से करीब 380 ग्राम सोना, एक किलो से अधिक चांदी, 5 से 6 लाख रुपये कीमत के नगीने और लगभग 50 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शहर के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।





































