25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला,आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं

जसरासर। कस्बे में शुक्रवार को एक 25 वर्षीय युवक द्वारा खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने अपने खेत में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




































