बड़ी खबर: कोलकाता में ‘बांग्ला पक्ष’ के संस्थापक गर्ग चट्टोपाध्याय गिरफ्तार


Kolkata News:-कोलकाता:पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से इस वक्त की एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कोलकाता पुलिस ने दक्षिण कोलकाता के देशप्रिय पार्क इलाके से ‘बांग्ला पक्ष’ (Bangla Pokkho) संगठन के संस्थापक गर्ग चट्टोपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह सख्त कदम उठाया है। गर्ग चट्टोपाध्याय पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव के संवेदनशील वक्त पर EVM की विश्वसनीयता को लेकर जानबूझकर भ्रामक खबरें और अफवाहें फैलाईं, जिससे आम जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हुई और लोगों को उकसाने का प्रयास किया गया।
मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब पुलिस टीम ने उनके आवास पर छापेमारी की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस तलाशी अभियान के दौरान गर्ग चट्टोपाध्याय के घर से 24 राउंड कारतूस (गोलियां) बरामद किए गए हैं। एक राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता के घर पर मिलने से हड़कंप मच गया है।
फिलहाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुट गई हैं कि इतनी बड़ी संख्या में कारतूस उनके घर तक कैसे पहुंचे और इनका क्या उद्देश्य था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उनके तार किसी अन्य असामाजिक गतिविधि से भी जुड़े हुए हैं।
इस गिरफ्तारी के बाद कोलकाता में राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है। आगे की कानूनी कार्रवाई और पुलिस रिमांड को लेकर विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।





































