शहर के इस थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला


बीकानेर। शहर के बंगला नगर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 30 अक्टूबर की रात करीब 8:45 बजे की है। युवक का शव अपने ही घर में फंदे से लटका हुआ मिला।


जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नेमाराम पुत्र सुरजाराम के रूप में हुई है। वह सब्जी मंडी के पीछे बंगला नगर स्थित अपने निवास पर फंदे से झूलता मिला। घटना की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।वहीं सूचना पर मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस के हनुमान सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर आवश्यक जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई शुरू की।





































