|

बीकानेर:भवन की दीवार गिरी, तीन बच्चे घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। जिले के नाल थाना क्षेत्र से एक हादसे की खबर सामने आई है। क्षेत्र के कावनी गांव में एक भवन की दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आने से तीन बच्चे घायल हो गए हैं। वो भवन सरकारी बताया जा रहा है

​घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में सभी घायल बच्चों को बीकानेर के पीबीएम (PBM) अस्पताल लाया गया। फिलहाल तीनों बच्चों को पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

​मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में घायल हुए बच्चों की पहचान सोनिका, मनीषा और हितेश के रूप में हुई है। चिकित्सकों की टीम बच्चों के इलाज में जुटी हुई है। सरकारी भवन की दीवार किन परिस्थितियों में गिरी, इसे लेकर फिलहाल और जानकारी जुटाई जा रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button