|

बीकानेर:-घर के बाहर रखी गैस टंकी चोरी, चाबी लेने अंदर गए आचार्य, पीछे से टंकी उठा ले गए चोर

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर के आचार्यों के चौक में चोरी की एक घटना सामने आई है। कोंग्रेस नेता मुकेश आचार्य ने बताया कि एनडी मॉडर्न स्कूल के सामने रहने वाले कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष योगेश आचार्य अपनी बहन को देने के लिए गैस टंकी घर के बाहर रख रहे थे।
योगेश ने गैस टंकी बाहर रखी और अंदर से चाबी लेने चले गए। इसी दौरान पीछे से अज्ञात व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर गैस टंकी उठाकर ले गया।
जब योगेश आचार्य वापस बाहर आए तो गैस टंकी गायब मिली। घटना के बाद क्षेत्र में हैरानी का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button