|

जयपुर-बीकानेर रूट की बस को घेरा, नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

राजलदेसर। क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक निजी बस को रोककर लूटपाट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार जयपुर-बीकानेर रूट पर चलने वाली एक निजी बस को परसनेऊ फाटा के पास बोलेरो कैम्पर में सवार 5-6 बदमाशों ने जबरन रुकवा लिया।

बताया जा रहा है कि बदमाश बस में घुस गए और यात्रियों व बस कर्मचारियों के साथ हंगामा करते हुए दहशत का माहौल बना दिया। इस दौरान बदमाशों ने कंडक्टर से करीब 22 हजार रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए।घटना रात करीब 2:50 बजे की बताई जा रही है। अचानक हुई इस वारदात से बस में सवार यात्रियों और कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है तथा आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button