|

नयाशहर थाना क्षेत्र में चोरी, घर के मंदिर से 50 हजार रुपए और चांदी के जेवर पार

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में घर के मंदिर से नकदी और चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक युवक पर चोरी का संदेह जताते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी भरत सोनी निवासी मधुर पब्लिक स्कूल गली, नत्थूसर बास, बीकानेर ने रिपोर्ट में बताया कि 9 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे से रात 9 बजे के बीच उसके घर में बने मंदिर में लक्ष्मी पूजन की थाली में रखी नकदी और चांदी के आभूषण चोरी हो गए।चोरी हुए सामान में करीब 50 हजार रुपए नकद, चांदी के सिक्के, अंगूठियां और चांदी की चैन शामिल हैं।परिवादी ने रिपोर्ट में जेसराज उर्फ जसिया माली नामक व्यक्ति पर संदेह जताया है। उसके अनुसार, घटना के दौरान उक्त व्यक्ति घर के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहा था। परिवादी को आशंका है कि युवक घर में प्रवेश कर नकदी और चांदी के सामान पर हाथ साफ कर गया।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच एएसआई राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस चोरी के सामान की बरामदगी और मामले की वास्तविकता का पता लगाने में जुटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button