|

मृतक कर्मचारी की पत्नी को सौंपा एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक

THE BIKANER NEWS:-सूरतगढ़ थर्मल, 11 नवम्बर 2026। विद्युत श्रमिक कल्याण समिति की ओर से सुपर थर्मल पावर स्टेशन में कार्यरत तकनीकी कर्मचारी स्वर्गीय बलकार सिंह के निधन पर उनके आश्रित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। विद्युत श्रमिक कल्याण समिति के अमरजीत सोलंकी एवं इंटक उत्पादन के कार्यकारी अध्यक्ष बलिराम मेघवाल ने बताया कि दुःख की इस घड़ी में समिति की ओर से स्वर्गीय बलकार सिंह की पत्नी श्रीमती राजवीर कौर को एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया। उन्होंने कहा कि विद्युत श्रमिक कल्याण समिति सदैव दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित परिवारों के साथ खड़ी रहती है तथा उन्हें हरसंभव आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि संकट की घड़ी में परिवार को संबल मिल सके।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता श्री निखिल कुमार ओसवाल, अमरजीत सोलंकी, इंटक उत्पादन के कार्यकारी अध्यक्ष बलिराम मेघवाल, प्रेमप्रकाश मांगलिया, जयपाल महे, बृजलाल, भादराम चारण एवं मलुराम टाक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button