दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, 3 युवक घायल, दो पीबीएम में भर्ती

लूणकरणसर। गुरुवार शाम करीब 8 बजे कालू रोड स्थित श्री राम धर्म कांटा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए।

सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स के सदस्य मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।मुखराम पंचारिया की पिकअप गाड़ी से प्रभुनाथ और सुनील वर्मा ने घायलों को तत्काल लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।घायलों की पहचान विनोद पुत्र सोहनलाल बावरी (22), निवासी सावर, सरदारशहर, गिरधारी मेघवाल (21), निवासी बड़ा डेलाणा, लूणकरणसर और सुनील नाथ पुत्र कानाराम नाथ (30), निवासी लादूवाला, गंगानगर के रूप में हुई।चिकित्सकों ने विनोद और गिरधारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि सुनील नाथ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह लाखाऊ ने घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी और अस्पताल में हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।




































