|

मास्टर उदय फुटबॉल क्लब के देवांश का अंडर-14 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर। बीकानेर के उभरते हुए खिलाड़ी देवांश ने अपनी प्रतिभा के बल पर राजस्थान टीम में जगह बनाकर शहर का नाम रोशन किया है। मास्टर उदय फुटबॉल क्लब के प्रतिभावान खिलाड़ी देवांश का चयन 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 छात्र वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान राज्य टीम में हुआ है।

​यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक छतरपुर (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जाएगी। इस टूर्नामेंट में देवांश राजस्थान की ओर से खेलते हुए मैदान पर अपना कौशल दिखाएंगे।

​देवांश के राष्ट्रीय स्तर पर चयन की खबर मिलते ही मास्टर उदय फुटबॉल क्लब और स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्लब के सचिव शंकर बोहरा एवं एनआईएस (NIS) कोच नारायण बिस्सा ने देवांश को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

​इस उपलब्धि पर शिव शंकर जागा, महेंद्र व्यास, अमित व्यास और भंवर लाल बोहरा सहित अनेक गणमान्य लोगों एवं खेल प्रेमियों ने देवांश को हार्दिक बधाई दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button