|

बीकानेर में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। जिले के कालू थाना क्षेत्र के किशनासर गांव में 25 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। सूचना मिलने पर कालू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, किशनासर निवासी उम्मेदसिंह पुत्र धोकलराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसके भाई अशोक पुत्र नत्थूराम जाट ने 8 नवंबर की शाम करीब 4 बजे रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजन उसे संभाल पाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर कालू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल आनंद कुमार को सौंपी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button