बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026: नाम वापसी का दौर समाप्त, अब 80 वार्डों में 373 प्रत्याशी मैदान में,इन 74 दावेदारों ने अपने नाम लिए वापस

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर। नगर निगम चुनाव 2026 के तहत नाम वापसी की प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गई। पिछले दो दिनों में कुल 74 दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। नाम वापसी के बाद अब 80 वार्डों में कुल 373 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं। शुक्रवार को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
80 वार्डों के लिए कुल 607 नामांकन आवेदन प्राप्त हुए थे। स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 373 उम्मीदवार अंतिम रूप से मैदान में हैं। वहीं, एक वार्ड में प्रत्याशी के निर्विरोध चुने जाने से भाजपा का खाता खुल गया है।
वार्डवार नाम वापस लेने वाले उम्मीदवार
वार्ड 1 से 10:
वार्ड 1 से सरोज देवी, वार्ड 3 से अनिल सोलंकी, वार्ड 6 से गौतम कुमार व सुंदरलाल जोशी, वार्ड 7 से शारदा देवी, वार्ड 8 से टीकमचंद, हेमंत खत्री, अरुण कुमार सोलंकी, नरेन्द्र शर्मा व दिनेश, वार्ड 9 से वासुदेव धवल, वार्ड 10 से शांतनु कुमार लालचंद स्वामी, संजय बिश्नोई व मेघराज सोनी ने नाम वापस लिया।
वार्ड 11 से 20:
वार्ड 11 से सुनील बिश्नोई व लखन सिंह, वार्ड 13 से ओमप्रकाश, प्रद्युम्न सिंह, शिवसिंह राजपुरोहित व पुष्कर शर्मा, वार्ड 15 से प्रेम बिश्नोई, वार्ड 16 से ज्योति, वार्ड 18 से धर्मेन्द्र, वार्ड 20 से चंदा देवी व विमला ने नाम वापस लिया।
वार्ड 21 से 30:
वार्ड 21 से मनोज सियाग, वार्ड 22 से विमल कुमार व सहीराम, वार्ड 23 से संतोष, वार्ड 24 से सूजर श्योता व श्याम पंचारिया, वार्ड 25 से वसीम खिलजी, वार्ड 27 से प्रेमरतन व शंकर लाल जयपाल ने नाम वापस लिया।
वार्ड 31 से 40:
वार्ड 31 से प्रतापसिंह राठौड़, वार्ड 32 से शशांक, वार्ड 34 से वीरेन्द्र कुमार, वार्ड 35 से नवाब अली, वार्ड 36 से पूजा शेखावत व सीमा, वार्ड 38 से भीखाराम प्रजापत व गणेश ने नाम वापस लिया।
वार्ड 41 से 50:
वार्ड 42 से ज्योति चौहान, संतोष व सरोज कंवर, वार्ड 43 से हितेश व प्रेम प्रकाश, वार्ड 44 से अभिमन्यु स्वामी व नवल, वार्ड 47 से सरोज ने नाम वापस लिया।
वार्ड 51 से 60:
वार्ड 51 से ब्रह्मदत्त गहलोत व धनंजय, वार्ड 52 से रूप सिंह, वार्ड 53 से जावेद अली, वार्ड 55 से शबीर अहमद, वार्ड 57 से संतोष देवी, प्रीति व्यास, रश्मि व हीरा कुमारी, वार्ड 58 से सूरजभान ने नाम वापस लिया।
वार्ड 61 से 80:
वार्ड 62 से देवराज, दीनमोहम्मद, हिमांशु महात्मा व विजय, वार्ड 66 से कोमल, वार्ड 70 से महावीर, वार्ड 73 से रविन्द्र कुमार, वार्ड 74 से खुशबू बिन्नाणी व्यास, वार्ड 75 से धनराज सोनी और वार्ड 79 से मधु उपाध्याय ने नाम वापस लिया।
अब नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही नगर निगम चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद प्रत्याशी आधिकारिक तौर पर चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे।





































