|

राजस्थान:- सुतली बम के ऊपर स्टील का गिलास रखकर फोड़ना पड़ा भारी,चार बच्चे घायल,लापरवाही बन सकती है हादसे की वजह!

THE BIKANER NEWS:- बच्चों की एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन गई। सुतली बम के ऊपर स्टील का गिलास रखकर जलाने के दौरान हुए विस्फोट में चार बच्चे घायल हो गए। हादसे में एक 8 वर्षीय बच्चे के पेट में स्टील का टुकड़ा घुस गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

मामला राजस्थान में अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह का है जहाँ बच्चों की एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन गई। सुतली बम के ऊपर स्टील का गिलास रखकर जलाने के दौरान हुए विस्फोट में चार बच्चे घायल हो गए। हादसे में एक 8 वर्षीय बच्चे के पेट में स्टील का टुकड़ा घुस गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे कुछ बच्चे सुतली बम के ऊपर स्टील का गिलास रखकर उसे जला रहे थे। इसी दौरान बम में जोरदार धमाका हुआ और स्टील का गिलास टूटकर उसके टुकड़े आसपास खड़े बच्चों को जा लगे। हादसे में चार बच्चे घायल हो गए।
घायलों में 8 वर्षीय दिशांत (पुत्र नीरज) की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके पेट में करीब डेढ़ सेंटीमीटर का स्टील का टुकड़ा घुस गया था। उसे जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन कर उसके पेट से स्टील का टुकड़ा निकाला।
वहीं 10 वर्षीय प्रज्ञा (पुत्री हेमराज) को स्टील के टुकड़े से गहरा कट लग गया, जिस पर डॉक्टरों ने 5 से 6 टांके लगाए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे में जतिन और कबीर सहित कुल चार बच्चे चोटिल हुए।


घटना की सूचना मिलने पर अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ पुलिस जाब्ते के साथ जेएलएन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हादसे की जानकारी ली।
इस घटना से आप सब को भी सबक लेना चाहिए और अपने बच्चो का ध्यान रखना चाहिए और ऐसी लापरवाही ना करने दे उनको

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button