|

करणी इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर 2 पर हुआ दर्दनाक हादसा, पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया शव

बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कचरा बीनने वाली वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार करणी इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर 2 पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

मृतका की पहचान सावित्री पत्नी भूराराम (उम्र करीब 70 वर्ष), निवासी पाबू बारी, बीकानेर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में कचरा बीनने का कार्य करती थी, तभी यह हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य सोएंब भाई और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया।वहीं, सूचना पर मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी लेखराम एवं संजय ने अपनी टीम के साथ आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतका को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button