|

कोलकाता के निमतल्ला श्मशान घाट पर लकड़ी से शवदाह बंद, इलेक्ट्रिक फर्नेस रहेगी चालू

THE KOLKATA NEWS;-कोलकाता। शहर के प्रमुख निमतल्ला श्मशान घाट में मरम्मत कार्य के चलते आगामी 4 से 5 दिनों तक लकड़ी से शवदाह की सुविधा अस्थायी रूप से स्थगित रहेगी। इस दौरान घाट पर आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

व्यवस्थापक प्रेरणा फाउंडेशन के सचिव पवन टिबडेवाल ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण लकड़ी से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया कुछ दिनों के लिए बंद रहेगी। हालांकि, श्रद्धालुओं और परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्युत शवदाह गृह (इलेक्ट्रिक फर्नेस) नियमित रूप से संचालित होती रहेगी और अंतिम संस्कार की सेवाएं जारी रहेंगी।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस अवधि में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजन विद्युत शवदाह गृह की सुविधा का उपयोग करें तथा प्रशासन और श्मशान घाट प्रबंधन का सहयोग करें।

मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लकड़ी से शवदाह की सुविधा पुनः शुरू कर दी जाएगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button