big Breaking:-फ्लाइट हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर में एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

THE BIKANER NEWS:-जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की बुधवार सुबह जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सुरक्षा एजेंसियों को विमान के हाईजैक होने की सूचना मिली थी, जिसके चलते यह कदम उठाया गया।
फ्लाइटराडार24 (Flightradar24) के मुताबिक, विमान ने मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी थी। इसे बुधवार सुबह 4:15 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन हाईजैक अलर्ट के कारण इसे पहले ही जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।
विमान के जयपुर में उतरते ही विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने जांच के लिए विमान के अंदर प्रवेश किया। सुरक्षाकर्मियों द्वारा गहन जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक विमान में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या जांच के नतीजे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।





































