|

मनोज चौधरी बने पिलानी-चिड़ावा पंचायत समिति ऑब्जर्वर

बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीकानेर शहर कांग्रेस के महासचिव मनोज चौधरी को पिलानी और चिड़ावा पंचायत समिति का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही चौधरी को संगठन की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।मनोज चौधरी बीकानेर शहर कांग्रेस में महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। पार्टी में उन्होंने अपने बेबाक अंदाज और तीखे तेवरों के चलते एक अलग पहचान बनाई है।

संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता और अपनी स्पष्ट बात रखने की शैली के कारण चौधरी राजनीतिक हलकों में चर्चा में रहते हैं।प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से मिली इस नई जिम्मेदारी के बाद मनोज चौधरी की भूमिका पिलानी और चिड़ावा पंचायत समितियों में महत्वपूर्ण रहेगी। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका के संदर्भ में देखा जा रहा है।अब पिलानी और चिड़ावा में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाएंगे मनोज चौधरी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button