|

पश्चिम बंगाल: तपसिया की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो की मौत, तीन गंभीर

KOLKATA NEWS:-कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।पश्चिम बंगाल के तपसिया इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया है। इस घटना में दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह अगलगी तपसिया के 50/1 डीजे खान रोड (DJ Khan Road) स्थित एक बहुमंजिला इमारत में हुई। आग लगने के बाद इमारत में अफरा-तफरी मच गई और धुएं के गुबार के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और भारी मशक्कत के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।

अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज

इस हादसे में आग की चपेट में आने से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से अग्निदग्ध (झुलसे हुए) 3 अन्य लोगों को तुरंत रेस्क्यू कर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका सघन इलाज जारी है।

​फिलहाल, दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है और कूलिंग का काम चल रहा है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इमारत में आग कैसे भड़की और वहां अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे या नहीं

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button