राजस्थान में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 25 नवंबर से होंगी शुरू

जयपुर। राजस्थान में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत अर्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 25 नवंबर 2026 से 7 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित होंगी। पहली पारी का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं दूसरी पारी में परीक्षाएं दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक होंगी।इन परीक्षाओं में राज्यभर के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विद्यालयों में परीक्षा आयोजन की तैयारियां की जाएंगी।





































