|

बीकानेर में बिजली बिलों के अतिरिक्त चार्ज का विरोध, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर में बिजली बिलों में यूनिट खर्च के अलावा लगाए जा रहे ‘SUNDRY CHARGE’ समेत अन्य विद्युत समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने विद्युत विभाग के खिलाफ आवाज उठाई है। राष्ट्रीय कांग्रेस बीकानेर के पुराना शहर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास पार्षद दुर्गादास छंगाणी, कोंग्रेस नेता अरुण व्यास मुकेश आचार्य ने अधीक्षण अभियंता, बीकेसीएल, रामपुरिया को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।


ज्ञापन में मांग की गई कि बिजली बिलों में ‘SUNDRY CHARGE’ के नाम पर लगाए जा रहे अतिरिक्त शुल्क को हटाकर वास्तविक बिल जारी किए जाएं। साथ ही, जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक बिल भुगतान की अंतिम तारीख में शिथिलता देने और उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन नहीं काटने की मांग की गई।
कांग्रेस ने शहर में लगे लोहे के बिजली पोलों को बदलने की भी मांग की, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।


इसके अलावा मोहता चौक में करंट की चपेट में आने से हुई गोवंश की मौत का मामला भी ज्ञापन में उठाया गया। मामले में जिम्मेदारी तय करने के साथ गोशाला में 10 ट्रॉली चारा डलवाने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान वार्ड पार्षद दुर्गादास छंगाणी, कांग्रेस नेता अरुण व्यास सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button