|

बड़ी खबर:- अज्ञात लोगों ने रात में गैंगस्टर रोहित गोदारा का मकान तोड़ा, मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर/लूणकरणसर: बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां देर रात कुख्यात गैंगस्टर रोहित स्वामी (गोदारा) का मकान अज्ञात लोगों द्वारा जमींदोज कर दिया गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

जेसीबी से तोड़ा गया मकान, प्रशासन ने झाड़े पल्ले

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात कुछ अज्ञात लोग जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और गैंगस्टर के घर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। आम तौर पर ऐसी कार्रवाई पुलिस या प्रशासन द्वारा की जाती है, लेकिन इस मामले में एक बड़ा पेंच है। स्थानीय प्रशासन ने इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में अपनी किसी भी तरह की भूमिका से साफ इनकार किया है।

एक्शन में लूणकरणसर पुलिस, डीवीआर जब्त

घटना की सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम फिलहाल घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है और अहम साक्ष्य जुटाने में लगी है।

​सुराग हाथ लगाने के लिए पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर (DVR) को अपने कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस इस डीवीआर की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि रात के अंधेरे में जेसीबी लेकर मकान तोड़ने वाले वो अज्ञात लोग कौन थे।

​फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लूणकरणसर पुलिस मामले की हर एंगल से गहनता से जांच कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि सीसीटीवी फुटेज से इस रहस्यमयी घटना से जल्द ही पर्दा उठ सकेगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button