|

बड़ी खबर: नया शहर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी, घायल युवक पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर। शहर के नया शहर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। क्षेत्र के सोनगिरी कुआं के पास हुए इस जानलेवा हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम कमल बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद घायल को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया, जहां फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही नया शहर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस फिलहाल घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। हमले के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button