|

बीकानेर की सियासत में उबाल: एक और कांग्रेस पार्षद को नोटिस,तो मेयर प्रत्याशी ने दी मानहानि के मुकदमे की चेतावनी!

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर। शहर में मेयर चुनाव को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां मुकदमों और नोटिस का दौर जारी है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर जुबानी जंग अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गई है।


​कांग्रेस पार्षद नवरत्न डागा को नोटिस
शहर कांग्रेस में मचे घमासान के बीच अब कांग्रेस पार्षद नवरत्न डागा को सदर थाना पुलिस की ओर से नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल के साथ हुई मारपीट के घटनाक्रम के बाद डागा के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे। पहले शहर अध्यक्ष ने मामला दर्ज कराया था, और बाद में दीपक अरोड़ा ने उन पर टिकट चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया।


​इस राजनीतिक उठापटक के बीच नवरत्न डागा ने पहले बागी होकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी नेतृत्व में भरोसा जताते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया। इस पूरे घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल और देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा है कि “कांग्रेसी किसी से डरने वाले नहीं हैं।”


​मेयर प्रत्याशी और कांग्रेस प्रवक्ता के बीच ठनी
दूसरी ओर, मेयर चुनाव की सरगर्मियों के बीच सोशल मीडिया पर भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस की एक सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज होकर मेयर प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह ने उन्हें कोर्ट में घसीटने की चेतावनी दी है। सुरेन्द्र सिंह ने सोशल मीडिया पर नितिन वत्सस को टैग करते हुए लिखा था “मानहानि के मुकदमे के लिए तैयार रहिए दोस्त।”
​इस चेतावनी पर नितिन वत्सस ने भी पलटवार करने में देरी नहीं की। वत्सस ने सुरेन्द्र सिंह पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि “आप खुद एक पूर्व मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर क्या-क्या लिख रहे हैं?” हालांकि अब वो पोस्ट दिखाई नही दे रही है!
​कुल मिलाकर बीकानेर में मेयर चुनाव से पहले राजनीतिक गहमागहमी, मुकदमेबाजी और बयानबाजी का दौर अपने चरम पर पहुंच चुका है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button