|

निगम चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर,आज इस समय बज सकता है चुनावी बिगुल

जयपुर। राजस्थान में लंबे समय से इंतजार किए जा रहे निकाय चुनावों को लेकर आज बड़ा ऐलान होने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी करेगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही शहरी निकाय क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

निकाय चुनाव को लेकर महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के साथ-साथ वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लॉटरी के माध्यम से आरक्षण तय होने के बाद प्रदेश के कई निकायों में राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही प्रमुख राजनीतिक दलों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने निकाय चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। संभावित प्रत्याशियों के नामों पर मंथन के साथ ही स्थानीय स्तर पर राजनीतिक रणनीति तैयार की जा रही है। दोनों दल चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।अब सभी की निगाहें आज शाम 4 बजे होने वाली चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद नामांकन, मतदान और मतगणना की तारीखों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button