|

पुष्करणा दिवस पर होंगे विविध आयोजन, मां उष्टवाहिनी का किया जाएगा पूजन

बीकानेर। पुष्करणा समाज की उत्पत्ति दिवस पर श्री पुष्करणा प्रन्यास और आयोजन समिति के तत्वाधान में पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके पोस्टर का विमोचन शनिवार को पंडित जुगल किशोर ओझा के सानिध्य में जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ सुनील हर्ष,महेंद्र व्यास,गोकुल जोशी और सीए महेन्द्र चूरा ने किया। आयोजन से जुड़े अनिल आचार्य ने बताया कि पांच दिनों तक होने वाले कार्यक्रमों का आगाज 22 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे पुष्करणा मेले से होगा। स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में सभी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। मेले के दौरान समाज की महिलाओं द्वारा निर्मित व्यवसायिक वस्तुओं की प्रदर्शनी बिक्री हेतु लगाई जाएगी। जिसमें पचास स्टॉल लगाएं जाएंगे। इसके लिये बुकिंग 12 अगस्त तक की जा रही है। कार्यक्रम संयोजक अनिल पुरोहित ने बताया कि इसी दिन शाम को पारंपरिक गीतों का आयोजन होगा। जिसमें महिलाएं विभिन्न संस्कारों के तहत आएं जाने वाले मांगलिक गीतों को सुनाएगी। इसके अलावा समाज की उन शैक्षणिक संस्थाओं केे स ंचालकों का सम्मान किया जाएगा। जिन्होंने पिछले चालीस वर्षों में अपना योगदान दिया है।


होगी प्रतियोगिताएं व सम्मान समारोह
पुरोहित ने बताया कि 23 अगस्त को दोपहर में रंगोली प्रतियोगिता रखी गई है। इसमें समाज की कन्याएं व महिलाएं अलग अलग मोहल्लों में जाकर रंगोली बनाएगी। सर्वेश्रेष्ठ रंगोली बनाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। शाम को हास्य कवि सम्मेलन होगा। जिसमें समाज के कवि अपनी रचनाओं से सभी को गुदगुदायेंगे। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को मेहंदी मांडणा प्रतियोगिता होगी तथा वरिष्ठ साहित्यकारों और अपने क्षेत्र में 25 वर्ष पूरे कर चुके पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद समाज की दशा व दिशा विषयक संगोष्ठी में प्रबुद्धजन अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम के चौथे दिन 25 अगस्त को केवल महिलाओं के लिए पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता होगी। वही शाम को पुष्करणा स्टेडियम में दीपदान व 65 वर्ष ऊपर आयु वर्ग वाले अधिवक्ताओं का सम्मान और विचार संगोष्ठी होगी।
26 अगस्त को होगा मां उष्टवाहिनी का पूजन
उन्होंने बताया कि पुष्करणा दिवस पर 26 अगस्त को सुबह मुरलीधर रोड स्थित मां उष्टवाहिनी मंदिर में वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना व महाआरती की जाएगी। दोपहर में आया सावन झूम के पारंपरिक नृत्य के बाद,वेद पाठ,भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है। देर शाम को सामूहिक प्रसाद में समाज के लोग शामिल होंगे। इसके लिये आयोजन कमेटियों का गठन किया गया है। जिसमें राजस्थान पुष्टिकर विंग,पुष्करणा महिला मंडल,सभी जातियों के ट्रस्ट,संस्थाएं व समितियों के पदाधिकारियों को किया गया है। पोस्टर विमोचन अवसर पर रासबिहारी जोशी,बद्री दास जोशी,महेंद्र व्यास,वीरेंद्र किराडू,राजकुमारी व्यास,आरती आचार्य,शिवराज व्यास,दिनेश चूरा,एड अजय व्यास,शारदा पुरोहित,अर्चना थानवी,सेनूका हर्ष हर्ष,सुमन ओझा,प्रेम शंकर रंगा,नवरत्न व्यास,शशि व्यास,विजय भादाणी,विजय पुरोहित मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button