|

बीकानेर:-गोचर रोही में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर :-नाल रोड स्थित गौशाला हनुमान मंदिर के पीछे फायरिंग रेंज की गोचर रोही में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही नाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


घटना की सूचना पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के स्वयंसेवक सोएंब भाई, जुनैद और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक सहयोग किया।
नाल थाना के सुभाष व पुलिस टीम की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण (पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से पूर्व आवश्यक मुआयना) के बाद शव को पहचान होने तक मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button