|

कल शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर। विद्युत तंत्र के आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते शुक्रवार, 06 मार्च को शहर के विभिन्न इलाकों में निर्धारित समयानुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रातः 08:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शिव शक्ति नगर, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल क्षेत्र, लोहार कॉलोनी, घड़सीसर गांव, नारायण कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, बसंत कुंज और तुलसी विहार कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी।
दोपहर 03:30 बजे से सांय 06:30 बजे तक उदयरामसर गांव, बाईपास रोड तथा उदयरामसर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
दोपहर 01:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक बोथरा चौक के पास गंगाशहर क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।
प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खेतेश्वर बस्ती में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक सेक्टर 4 व 5, जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
दोपहर 02:00 बजे से सांय 04:00 बजे तक सेक्टर 2, जयनारायण व्यास कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी।
इसके अलावा प्रातः 07:00 बजे से 09:00 बजे तक डूडी फैक्ट्री, शास्त्री स्कूल, स्टेशन रोड, लालगढ़, गली नंबर 1 से 16, रेलवे मस्जिद के सामने, आरसीडीएफ मेन, काजरी फार्म हाउस, छात्ता फैक्ट्री, रामपुरा गली नंबर 1 से 20, भीम नगर, रामपुरा बाईपास रोड, लाल खा की बाड़ी, रामप्रताप भवन, दीपजी की बाड़ी, गली नंबर 2, चौधरी कारखाना, बीज प्लांट, छात्ता फैक्ट्री के पीछे तथा उस्मान पापड़ क्षेत्र में भी बिजली गुल रहेगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button