|

रेलवे स्टेशन के आगे बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, 7 जुलाई से थे लापता

बीकानेर। शुक्रवार सुबह नाल थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के आगे ओरण भूमि मार्ग पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नाल पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ओरण भूमि क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा है। शव के पास एक टीवीएस मोपेड भी गिरी हुई मिली। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लिया।शव को खिदमतगार समिति के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, शोएब भाई मोहम्मद, जुनैद खान, अब्दुल सत्तार, इमरान तथा असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडगावत के सहयोग से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

नाल पुलिस थाना के अनुसार मृतक की पहचान श्री चंद शुक्ला (75 वर्ष), पुत्र हरिकिशन, निवासी सुभाषपुरा, बीकानेर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वे 7 जुलाई से अपने घर से लापता थे।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button