शहर में सोमवार को इन क्षेत्रों में दो घंटे बिजली रहेगी बंद


बीकानेर। विद्युत तंत्र के अति-आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते सोमवार 08 जून को शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में माहेश्वरी भवन, विश्वकर्मा गेट के अंदर एवं बाहर का क्षेत्र, काली माताजी का मंदिर, स्वामियों का मोहल्ला, सुथारों का मोहल्ला, लटियाल माता मंदिर क्षेत्र, धनपत राय मार्ग, राम मंदिर के पास का इलाका, जस्सूसर गेट क्षेत्र, चंपाबाई बगीची, हरिनारायण महाराज की कोठी तथा बजरंग भवन क्षेत्र शामिल हैं।विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पूर्व में निपटाने की अपील करते हुए बताया कि रख-रखाव कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी जाएगी।





































