|

बीकानेर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों को मिलेगा बूस्टर डोज,रिको ने बीडीए को सौंपा बीकानेर जिले के 4 औद्योगिक क्षेत्रों में विकास का जिम्मा

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष महेश कोठारी, बीछवाल उद्योग संघ अध्यक्ष विजय जोशी एवं पदाधिकारियों ने एक संयुक्त चर्चा का आयोजन कर स्थानीय उद्योग संघों की मांग पर बीकानेर जिले के रीको के अधीन आने वाले औद्योगिक क्षेत्र जिनमें रानीबाजार, करणी, बीछवाल व खारा में विकास कार्य करवाने हेतु बजट जारी करने पर चेयरमेन एवं प्रबंध निदेशक रीको जयपुर का आभार जताया | चर्चा में बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्रों में रीको ने विकास की बूस्टर डोज दिलवाने का जिम्मा बीकानेर विकास प्राधिकरण को सौंपा है | रिको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज बंसल ने बताया कि रीको मुख्यालय जयपुर द्वारा इन विकास कार्यों के अंतर्गत इन चारों औद्योगिक क्षेत्रों में डामर सड़कों के चौड़ीकरण, सी.सी. सड़क निर्माण, इंटरलोकिंग टाइल्स लगवाने, बोक्स ड्रेन निर्माण कार्य, आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य, ओपन/पार्क में बाऊंड्री वॉल निर्माण आदि कार्यों हेतु कुल राशि 11927.71 लाख रूपये के कार्य स्वीकृत किये गये हैं | रीको के अधीन आने वाले इन औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले कई सालों बाद इतने बड़े विकास कार्यों की सौगात मिली है साथ ही चर्चा के दौरान इन क्षेत्रों के अलावा जिले के बचे हुए औद्योगिक क्षेत्रों में भी विकास कार्य हेतु रीको मुख्यालय को भिजवाए गये बजट को भी शीघ्रताशीघ्र स्वीकृत करने की भी मांग की गयी | इस अवसर पर अशोक सुराणा, वीरेंद्र किराडू, विजय जैन, किशोर पारीक, राजीव शर्मा आदि उपस्थित हुए |

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button