|

चिकित्सक कक्ष एवं मरीजों के लिए टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा कूलर भेंट

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर 22 अप्रैल 2026 इंदिरा गांधी नहर परियोजना से संबंधित राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में चिकित्सक कक्ष और आने वाले मरीजो के लिए गर्मी से राहत के लिए टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा “सेवा परमो धर्म” की धारणा के साथ आधुनिक सुविधा युक्त कूलर भेंट किया। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन लगातार पिछले 5 साल से सेवा के कार्यक्रम में अपना योगदान देती रही है।
टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप गुप्ता पंकज कंसल प्रकाश सामसुखा, एवम सदस्य सुनील कंसल हरिदेव सोनी कार्यक्रम में उपस्थित रहे । केंद्र की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शाहिना कोहरि ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए वातानुकूलित एयर कूलर के लिए आभार जताया। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा राजकीय चिकित्सालय में इससे पहले भी जनहित के कार्य करने के लिए विशेष आभार जताया। चिकित्सालय के समस्त स्टाफ कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button