कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

THE BIKANER NEWS. जीएसएस/फीडर रख-रखाव के लिए, पेड़ों की छंटाई आदि के लिए जो अत्यावश्यक है, के दौरान गुरूवार 03 जुलाई को प्रात: 07:00 बजे से 10:00 बजे तक विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें पवनपुरी, सैक्टर 1 से 4, गांधी कॉलोनी, नागणेची मार्केट एवं स्कीम, गढ़ कॉलोनी, महिला थाना, मरूधर कॉलोनी, सुदर्शना नगर, गांधी कॉलोनी, वल्लम गार्डन, सुदर्शना नगर, साई बाबा मन्दिर, सुदर्शना नगर, करनी नगर सैक्टर 6-7 का क्षेत्र शामिल है।

इसके अलावा प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे
तक मुख्य डाकघर के आस-पास का क्षेत्र तथा प्रात: 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक मेहरिया चौक (चौधरी
कॉलोनी) के आस-पास के क्षेत्र में बिजली कटौती होगी।




































