शहर के इस थाना क्षेत्र में 34 वर्षीय युवक घर में मिला मृत, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र के तिलक नगर में एक 34 वर्षीय युवक अपने घर में मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर सामाजिक संस्थान ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य राजा कुमार, जुनैद खान, रमज़ान चुनगर, राजकुमार खड़गावत तथा शोएब भाई एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस का सहयोग किया।जेएनवीसी थाना के पूर्णाराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 34 वर्षीय विजय कुमार पुत्र मदनलाल के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





































