|

वरिष्ठ जनों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता 22 अक्टूबर से

बीकानेर। पोलिश्ड बाउंड्रीज़ एलएलपी द्वारा आयोजित वरिष्ठ जनों की क्रिकेट प्रतियोगिता 22 अक्टूबर से बीकानेर मैं आयोजित होगी l इस क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण 22 से 26 अक्टूबर 2026 तक बीकानेर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है । प्रतियोगिता में देशभर से आए वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी चार टीमों के माध्यम से भाग लेंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 22 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे रेलवे ग्राउंड में होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 26 अक्टूबर को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 8 मैच खेले जाएंगे। इसी उपलक्ष्य मै आयोजन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल महापौर अनिल कल्ला और डी आर एम से अनौपचारिक मुलाकात कर उन्हें पोलिश्ड बाउंड्रीज़ ओवर 60 प्रीमियर क्रिकेट कप–2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस प्रतिनिधि मण्डल मैं पोलिश्ड बाउंड्रीज़ के निदेशक सुनील जोशी, रमेश जोशी, अनिल व्यास एवं अनिल शर्मा शामिल थे lउल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का प्रथम संस्करण वर्ष 2024 में आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों में खेल भावना, सक्रिय जीवनशैली, आपसी सौहार्द एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है।युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रेरणापोलिश्ड बाउंड्रीज़ का यह आयोजन संदेश देता है कि खेल के प्रति जुनून और जीवन जीने का उत्साह उम्र के मोहताज नहीं होते। वरिष्ठ खिलाड़ियों का मैदान पर उतरना युवाओं को अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास की प्रेरणा देता है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण जीवन का उदाहरण है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button