|

नयाशहर थाना क्षेत्र में धारदार हथियारों के साथ दो युवक पकड़े, आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज

बीकानेर। शहर में अवैध धारदार हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई नयाशहर थाना पुलिस टीम द्वारा की गई।


पुलिस टीम ने फुलनाथजी तालाब की दीवार के पास दबिश देकर दो युवकों को धारदार गुप्ती/खंजर जैसे हथियार के साथ पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार बरामद किए गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों युवकों को रिहा कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button