Breaking:-होटल में चाय बनाते समय फटा गैस पाईप मचा हड़कंप,एक व्यक्ति घायल

THE BIKANER NEWS’-बीकानेर :- शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक होटल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की पाइप लाइन अचानक फट गई। हादसा इतना जोरदार था कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए।

मामला बीकानेर के खाजूवाला का है।
मिली जानकारी के अनुसार खाजूवाला के मीणा मार्केट स्थित एक होटल में चाय बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान कमर्शियल गैस सिलेंडर की पाइप लाइन में अचानक लीकेज हुआ और वह तेज धमाके के साथ फट गई। पाइप फटने के कारण होटल में काम कर रहा 40 वर्षीय वीरेंद्र इसकी चपेट में आ गया।
हादसे में वीरेंद्र के मुंह और माथे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे खाजूवाला के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
जहा पर स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वीरेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बीकानेर के PBM अस्पताल रेफर कर दिया है।



































