|

अवैध गतिविधियों पर कोटगेट पुलिस की दविश,तीन युवक संदिग्ध हालत में पकड़े

बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए रानीबाजार स्थित एक कैफे पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा, जबकि कैफे संचालक मौके से फरार हो गया।
कोटगेट थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के अनुसार, क्षेत्र में कई कैफे संचालकों को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ जगहों पर केबिन बनाकर संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियां जारी थीं।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जोकर कैफे पर छापा मारा, जहां ग्राहकों के लिए अलग-अलग केबिन बनाए गए थे। मौके से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी ने कहा कि अगर कैफे में खुले हॉल में चाय, कॉफी और फास्ट फूड परोसा जाता है, तो कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि
अवैध गतिविधियों में लिप्त कैफे संचालकों पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button