कर्णेश्वर महादेव में मंदिर में हो रहा है सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन

THE BIKANER NEWS’-बीकानेर, बीकानेर:- श्रावण माह के पुण्य पवित्र महीने में किराडू बगेची कर्णेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सवा लाख पार्थिव शिव लिंग निर्माण पूजन का विशेष अनुष्ठान चल रहा है। नंदकिशोर किराडू ने बताया की इस अनुष्ठान की विशेष बात है कि इसमे एक भक्त मनोज व्यास श्रावण का पूरा महीना मौन रहकर सवा लाख पार्थिव शिव लिंग का निर्माण कर रहे है। जिसमे कोलायत से लाई गई पवित्र मिट्टी से प्रतिदिन 4500 से 5000 शिवलिंग का निर्माण होता है और प्रत्येक शिवलिंग पर चावल लगाया जाता है। उसके बाद शाम को गणेश पूजन नवग्रह,मातृका पूजन के बाद शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा पूजन और दूध से अभिषेक किया जाता है। पूजन और अभिषेक में मंत्रोच्चारण में मिंटू महाराज, शिव किराडू,लालू बिस्सा,श्रीकुंज बिस्सा, नारायण किराडू विनोद व्यास विनोद किराडू नमन किराडू आदि का सहयोग रहता है।






































