|

सही तरीके से हाथ धोकर रोगों से बचाव की बच्चों को दी ज्ञानवर्धक जानकारी


THE BIKANER NEWS. बीकानेर, रा.उ.प्रा.वि. इंद्रा कॉलोनी, कृषि मंडी, बीकानेर में स्वस्थ बनेगा इंडिया पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्कूल स्वच्छता कार्यक्रम प्रभारी भंवर सांगवा ने बताया कि डिटॉल स्कूल स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत हाथ धुलाई का महत्व समझाया गया। बीकानेर ब्लॉक समन्वयक मीना कंवर देवड़ा ने रोगाणु कैसे फैलते हैं, यह ग्लिटर के माध्यम से समझाया, एक दूसरे के संपर्क में आने से, हाथ मिलाने से रोगाणु कैसे फैलते हैं, यह खेल-खेल में समझाया। हाथ नहीं धोने से होने वाले नुकसानों के बारे में भी अवगत कराया तथा विद्यार्थियों से हाथ धुलाई का अभ्यास कराया गया। इस अवसर विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए बाल संसद का गठन किया गया।
ममता इंस्टिट्यूट मदर एंड चाइल्ड केयर की ओर से आयोजित डिटॉल बनेगा स्वच्छ इंडिया की बीकानेर ब्लॉक समन्वयक मीना कंवर देवड़ा ने बताया कि विद्यार्थियों को नियमित हाथ धुलाई के लिए साबुन, लिक्विड हैंड वॉश आदि सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है।
स्वच्छता कार्यक्रम के आयोजन में संस्था प्रधान श्रीमती नीना भटनागर, श्रीमती उम्मेद कंवर पंवार, श्रीमती रंजना चौधरी, श्रीमती मीरा बिस्सू, श्रीमती लीला भाटिया, कुंभाराम सुथार, भगवती देवी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button