|

बीकानेर की सबसे बड़ी खबर: सरहद पार की नापाक कोशिश नाकाम, करोड़ों की हेरोइन और 11 हथियार बरामद

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। सरहद पार से होने वाली तस्करी और देश-विरोधी गतिविधियों पर बीकानेर पुलिस ने एक बेहद अहम और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आईजी ओमप्रकाश ने इस बड़ी सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के ‘ऑपरेशन शॉक वेव’ ने सीमा पार बैठे तस्करों को तगड़ा शॉक दिया है।

SP मृदुल कच्छावा और टीम का कड़ा प्रहार

बीकानेर पुलिस अधीक्षक (SP) मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस टीम ने सरहद पार से मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी की एक बड़ी साजिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया है।

कार्रवाई में क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने इस सघन अभियान में भारी मात्रा में हथियारों और मादक पदार्थों का जखीरा पकड़ा है:

  • 10 किलो हेरोइन जब्त (जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये आंकी जा रही है)
  • 11 अवैध हथियार बरामद

इनकी रही अहम भूमिका

तस्करों के इस नेटवर्क को भेदने और इस पूरे ऑपरेशन को सफल बनाने में ASI दीपक यादव और श्रीराम की भूमिका बेहद अहम रही। इन अधिकारियों की सतर्कता और सटीक सूचना तंत्र के कारण ही यह बड़ी खेप पकड़ी जा सकी।

​इस शानदार कार्रवाई से बीकानेर पुलिस ने ना सिर्फ तस्करों की कमर तोड़ी है, बल्कि सीमावर्ती सुरक्षा को लेकर एक कड़ा संदेश भी दिया है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button