बाइक पर घर जा रहे भाई बहन के साथ दो बार अलग अलग जगहों पर मारपीट कर भागे बाइक सवार युवक,पुलिस जुटी जांच में:-देखे वीडियो

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में भाई बहन के साथ कुछ समय के अंतराल में बीच सड़क पर दो बार मारपीट कर भागे बाइक सवार युवक, घटना के बाद इलाके की जनता में आक्रोश, टायर जलाकर रास्ता किया जाम,मामला बुधवार रात्रि का है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक देवेंद्र भाटी पुत्र मनोज भाटी और उसकी बहन अलग अलग बाइक्स पर सैटलाइट अस्पताल से घर की तरफ आ रहे थे, रास्ते मे जस्सूसर गेट के पास अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी। इस पर देवेंद्र व उसकी बहन ने बाइक रोककर विरोध जताया। विरोध जताने पर मोटरसाइकिल सवार आरोपी युवकों ने देवेंद्र और उसकी बहन के साथ मारपीट की। यहां लोगों ने बीच- बचाव के बाद बदमाश युवक भाग गए लेकिन आगे जाकर उन्होंने दोनों भाई बहन का पीछा किया और फिर हरोलाई हनुमान मंदिर के पास मौका देखकर फिर से दोनों भाई बहन को रोक लिया। यहां देवेंद्र और उसकी बहन दोनों के साथ बेल्ट से मारपीट की और वहां से भाग गए। जिसके बाद आसपास के लोगो ने टायर जलाकर रास्ता बंद कर दिया। घटना की सूचना के बाद नयाशहर पुलिस मौके पर पहुची।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है ।
वहां के निवासियों का कहना है कि इस रोड पर जो शराब का ठेका है उसकी वजह से रात में आने जाने वालों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है,ठेके के चोर छेद से रात को 8 बजे के बाद भी शराब मिलती रहती है और और शराबी उस रोड पर रात को 1-2बजे तक उत्पात मचाते रहते है ।
वहां के निवासियों ने बताया कि इस रोड पर भारी वाहनों की नो एंटी है फिर भी बड़े बड़े टर्बो ट्रक आदि खुले आम निकलते है जिसकी वजह से भी हादसे होते है ।

देखे वीडियो👇👇👇





































