|

पेमासर स्कूल में मनाया वैश्विक हाथ धुलाई दिवस, बच्चों को सिखाए स्वच्छता के गुर

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पेमासर में मनाया गया वैश्विक हाथ धुलाई दिवस
बीकानेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पेमासर में ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट मदर एंड चाइल्ड केयर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित डिटॉल बनेगा स्वच्छ इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत वैश्विक हाथ धुलाई दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हाथ धोने के सही तरीके, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा रोचक कहानियों के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने और बीमारियों से बचाव का संदेश दिया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता वर्मा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं अध्यापिका सुषमा मैडम एवं मीना चाहर ने भी बच्चों को हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ममता फाउंडेशन की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती मीना कंवर ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए नियमित रूप से हाथ धोने की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली की आदतों को विकसित करना रहा। સમગ્ર कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button